फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, सीएचसी के चिकित्सकों पर लापरवाही का केस

Fri, 01 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सीएचसी मेंहदावल में बृहस्पतिवार को महिला की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। जिसके वजह से बिसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर दिया गया है। नगर पंचायत मेंहदावल के बनकटा मोहल्ला की मृतका रहने वाली थी। इलाज कराने आये बेटे ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत मेंहदावल के बनकटा मोहल्ला निवासी मुरलीधर उपाध्याय ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 जुलाई को दिन में 10 बजे अपनी मां मंदोदरी देवी को सुगर व बुखार की समस्या पर सीएचसी मेंहदावल पर दिखाने लाए थे। चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरके अग्रहरी ने मां का उपचार किया और बताया कि सूगर 290 व ब्लड प्रेशर 160/114 है। दवा लिख दिया है, दवा खिलाइए आराम हो जाएगा। जिस पर उन्होंने दवा नहीं खिलाया और अधीक्षक डॉक्टर आईडी गौरव को दिखाया।
उन्होंने मां का ब्लड प्रेशर जांच किसी अन्य से करवाया तो 160/60 बताया। जिसके बाद डॉक्टर के लिखे बाहरी दवाओं को आरएल के साथ चलाना शुरू किया। जिससे मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। इस दौरान कोई डॉक्टर या कर्मचारी मरीज को देखने नहीं गया। अस्पताल के कर्मचारियों की गैर जिम्मेदाराना हरकत को छिपाने के लिए डॉक्टर आईडी गौरव ने मरीज को रेफर कर दिया। जबकि उसके पूर्व ही मरीज की मौत हो चुकी थी। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। पुलिस जांच के दौरान जो तथ्य प्रकाश में आयेगा उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में मृतका के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर सीएचसी मेंहदावल के चिकित्सक और कर्मी पर उपचार में लापरवाही के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-सर्वदवन सिंह, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें