फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ रहे पशु चोर

Wed, 14 Nov 2018 12:15 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ रहे पशु चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर गौरा के पास सोमवार की रात पुलिस और पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के हौसले पर पशु चोर भारी पड़े। चोरों की चाल को भेदने के लिए पुलिस को नए सिरे रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन

 
पशु चोर तीन पिकअप गाड़ियों के साथ लक्ष्य की तरफ कूच किए थे। उनकी गाड़ियों में किसी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए ईंट-पत्थरों का ढेर था। यही ईंट-पत्थर एक बार फिर पशु चोरों के लिए हथियार साबित हुआ। चलती गाड़ी से पीछा करने वाले ग्रामीणों पर भी कई बार पशु चोर पथराव करके सुरक्षित भागने में सफल रहे हैं। हालात और गाड़ियों की संख्या को देख चोरों की संख्या एक दर्जन से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते बिना किसी तैयारी के पुलिस ने पशु चोरों की घेराबंदी शुरू कर दी। परिस्थितियां विपरीत देख पुलिस ने चोरों का पिकअप वाहन हथियाने का प्रयास किया जिसमें पुलिस सफल भी हो गई। चोरों के फरार होने के बाद पिकअप वाहन हाथ लगने से भी पुलिस रात भर राहत की सांस लेती रही। पुलिस का अनुमान था कि इन वाहनों के जरिए आसानी से चोरों तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन सुबह होते ही पुलिस तब भौचक रह गई जब छानबीन में पिकअप के मिर्जापुर जिले से चोरी की जानकारी मिली। पशु चोरों के प्लान ने पुलिस को  किसी फुल प्रूफ स्कीम बनाने के लिए विवश कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें