महुली। नाथनगर तिराहे पर शुक्रवार की देर रात कार सवार तीन लोग एक राहगीर को ठोकर मार दिए। जिससे वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा तभी कार सवार तेजी से खलीलाबाद की तरफ भाग रहे थे। थोड़ी ही दूर नाथनगर कस्बे के बाहर कार अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में बैठे तीनों लोग बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी होने पर घायल के परिजन सीधे जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी हजारी गुप्ता रात नौ बजे खलीलाबाद से घर जा रहा था। जैसे ही वह नाथनगर तिराहे पर अपने बाइक से पहुंचे। विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गिर का सड़क पर छटपटाने लगा। जब तक लोग वहां पहुंचते कार पर सवार तीन लोग फरार हो गए और थोड़ी दूर ही जाकर कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। जिसमें बैठे मनोहर, योगेश, छोटू बाल- बाल बच गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर कार को खंभे से अलग किया और कार में बैठे लोगों की कुशलता के बाद उन्हें घर जाने को कहा। घटना की जानकारी समाचार लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।