पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक व्यापारी विजय कसौधन के परिजन गमगीन खड़े-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गांधीनगर मोहल्ले में शनिवार को सुबह व्यापारी विजय कुमार कसौधन का शव घर में छत के कुंडे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पिता का कहना है कि शुक्रवार की शाम को वह ससुराल में अपनी पत्नी को छोड़कर आया था। खुदकुशी की बात समझ नहीं आ रही है।
गांधीनगर मोहल्ला मोहल्ला निवासी मृतक विजय के पिता लक्ष्मी शंकर ने बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा विजय कुमार कसौधन फेरी लगाकर कारोबार करता था। शुक्रवार को रात करीब दस बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह नौ बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो वह दरवाजे पर जाकर बाहर से बुलाने लगे। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की के रास्ते झांक कर देखा तो विजय का शव छत के कुंडे में फंदे के सहारे लटक रहा था। शोर मचाया तो आसपास के लाेग पहुंच गए। लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को उतरवाया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर विंदु पर गहनता से जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक व्यापारी विजय कसौधन के परिजन गमगीन खड़े-संवाद