फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन नोटिस के बाद समाप्त की जाएगी ब्रिटिश मौलाना के मदरसे की मान्यता

Sat, 10 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ब्रिटिश मौलाना के मदरसे की मान्यता प्रत्याहरण के लिए भेजेगा नोटिस
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार ने मदरसे की मान्यता को किया है निलंबित

संतकबीरनगर। तीन नोटिस देकर खलीलाबाद शहर के गोश्त मंडी रोड स्थित ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के मदरसे की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने पहले ही मदरसे की मान्यता निलंबित कर दी है। अब जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया गया है। वर्तमान मदरसा प्रबंधक को तीन बार नोटिस भेजा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मान्यता वापस ले ली जाएगी।

कार्यालय रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अंजना सिरोही ने खलीलाबाद शहर में संचालित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी रजा नगर गोश्त मंडी की मान्यता 7 जनवरी को निलंबित कर दी। साथ ही डीएम के आदेश पर शुक्रवार को डीएमओ कार्यालय की तरफ से मदरसे में पंजीकृत 336 छात्राओं को तीन मदरसाें और अन्य तीन स्कूलों में समायोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


-

मदरसे से सटे जमीन पर छह माह में खड़ी कर दी दूसरी बिल्डिंग

जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने वर्ष फरवरी 2024 में मरदसा की जमीन को राज्य सरकार के खाते में निहित करने का आदेश पारित किया। एसडीएम के यहां से जमीन राज्य सरकार के खाते में निहित कर दी गई। उसके बाद मदरसे को तहसील प्रशासन ने सील कर दिया। वहीं, प्रबंधन ने प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाकर मदरसा भवन से सटे जमीन पर छह माह में ही भवन बनवाकर अवैध रूप से मदरसा का संचालन शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पर उसे भी सीलकर दिया गया। अधिकारियों को यह भी नहीं पता चल सका कि इतने कम समय में बिल्डिंग निर्माण के लिए धन कहां से आया?
विज्ञापन

-

मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी रजा नगर गोश्त मंडी खलीलाबाद की मान्यता उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार ने निलंबित कर दी है। मदरसा शिक्षा परिषद का आदेश मिल चुका है। प्रबंधतंत्र को नोटिस भेजा जा रहा है। सही जवाब नहीं मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण कुमार मिश्रा, डीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें