फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑटो चालक का था अमरडोभा में मिला शव

Thu, 27 Mar 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पिता से बात करते क्षेत्रा​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमरडोभा गांव के सिवान में हत्या करके फेंके गए शव की शिनाख्त हो गई है। वह शव कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमारहमत निवासी एक 22 वर्षीय ऑटो चालक का था। वह अपनी ऑटो में एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर पहुंचाने जाता था। शव मिलने के 14 घंटे पहले वह अपने घर से अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकला था। शव पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बेलहर कला थानाक्षेत्र के अमरडोभा गांव के सिवान में 26 मार्च की सुबह सात बजे के करीब एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। शव का गला कटा हुआ था तथा उसके पेट में भी कटे के निशान थे। 27 मार्च की दोपहर में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमारहमत गांव के निवासी लायकुल्लाह जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी हाउस में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में शव की पहचान की।
उन्होंने बताया कि वह उनके 22 वर्षीय बेटे हिदायतुल्लाह का शव है। वह 25 मार्च की शाम पांच बजे अपनी पुरानी मोटरसाइकिल से घर से निकला था। उसने बताया था कि वह अपने एक मित्र के बर्थडे पार्टी में जा रहा है। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तब उन लोगों ने सोचा कि वह शायद किसी रिश्तेदार के यहां रूक गया होगा। जब सुबह तक वह नहीं आया तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वहीं शव को कड़ी सुरक्षा में एंबुलेंस के जरिए उसके पैतृक गांव को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

-
कांटे पुलिस चौकी पर दी थी गुमशुदगी की तहरीर
26 मार्च की सुबह 7 बजे के करीब युवक का शव बेलहरकला क्षेत्र में मिला। जबकि उसके पिता उसी दिन कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की कांटे पुलिस चौकी पर अपने बेटे के गायब होने की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसके बाद 27 की दोपहर में 12 बजे चौकी प्रभारी ने उसको बुलाकर शव के फोटो की पहचान करने को बोले। फोटो को देखकर परिजन थोड़े भ्रमित हो रहे थे। इसके बाद उनको लेकर पुलिस मोर्चरी गई, जहां उसका शव रखा था। शव को देखते ही पिता ने पहचान की कि वह उनके बेटे हिदायतुल्लाह का ही है।

मां और परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल
हिदायतुल्लाह की मौत के बाद मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है। उसकी मां इशरतजहां दहाड़े मार मारकर रो रही थी। वह अपने पिता की आठ संतानों में दूसरे नंबर पर था। जबकि उससे बड़ी एक बहन है, उससे छोटे तीन अन्य भाई और तीन बहनें हैं। परिवार का हर आदमी उसकी मौत से गमजदा दिखाई दे रहा था।
-
परिवार का कमाने वाला सदस्य था हिदायतुल्लाह
हिदायतुल्लाह अपने परिवार में कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता लायकुल्लाह गांव में घूमकर आइसक्त्रीम बेचने का काम करते हैं। जबकि उसने पांच साल पूर्व बस्ती में अपने मौसा के घर रहकर मैकेनिक का काम सीखा था। मैकेनिक के काम से जब उसको कुछ कमाई हुई तो ढाई साल पहले उसने ऑटो खरीदा। उस ऑटो से वह सवारी ढोने का काम करता था। सवारी ढोकर खाली होता तो टेमारहमत के एक स्कूल से बच्चों को उठाता था और उनको सेमरियांवा व अन्य जगहों पर पहुंचाता था।
-
कड़ी सुरक्षा में गांव भेजा गया शव
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस के जरिए उसके गांव भेजवाया। साथ उसके गांव के चौराहे तथा अन्य स्थानों पर भी पुलिस को तैनात किया गया है।

पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस

इस मामले में बेलहर कला थाने की पुलिस ने पिता लायकुल्लाह की तहरीर पर अज्ञात के उपर हत्या का केस दर्ज किया है। पिता ने अपनी तहरीर में लिखा है कि हमने देखा है कि हमारे बेटे का गला धारदार हथियार से काटा गया है। इसके साथ ही उसका पेट भी फाड़ा गया है। पुलिस केस दर्ज करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
-
कोट

बेलहर कला थानाक्षेत्र में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त उसके पिता ने की है। शव के पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता को सौंप दिया गया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

-सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें