रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत अजाव और छितौनी को विकास के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के तहत ग्राम पंचायत अजाव को 30 और छितौनी को 20 लाख रुपये की धनराशि प्रदान हो गई। पिछले वर्ष अजाव को 20 लाख पुरस्कार मिला था। जिसका ग्राम प्रधान द्वारा गांव में विकास कराया गया। इनके काम को देखते हुए फिर दुबारा अजाव ग्राम पंचायत को 30 लाख से पुरस्कृत किया गया।
ग्राम पंचायत अजाव की सफलता के लिए ग्राम प्रधान मुकेश यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार गौतम के योगदान की सराहना किया। मुकेश यादव ने बताया कि एक जनवरी 2025 को निदेशालय लखनऊ द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गुणवत्ता अच्छी पाए जाने पर पुरस्कार की श्रेणी में रखा गया। जिसका संज्ञान लेते हुए अधिकारी रिपोर्ट लगा कर इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के मिलने पर बीडीओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि और ग्राम पंचायतों को इसी तरह कार्य करना चाहिए ताकि वह भी पुरस्कार के भागी बन सके।