फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकता किशोरी का शव बरामद

विज्ञापन
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के केंचुआखोर गांव किशोरी के शव के बारे में जांच करती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। क्षेत्र के केंचुआखोर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार की शाम पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक किशोरी दो वर्ष से अवसाद ग्रस्त थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

केंचुआखोर गांव निवासी हरदेव द्विवेदी पुत्र पारस पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी तीन पुत्रियां और दो पुत्र है। छोटी पुत्री जया उर्फ स्नेहा गांव पर रहकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार में कक्षा 10 में पढ़ रही थी। शनिवार को लगभग पांच बजे उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। भाई राजीव के मुताबिक घर पर सिर्फ मां और बहन थी। परिवार के अन्य सदस्य खरीदारी के लिए गए थे। जब वे लोग लौटे तो घटना की जानकारी हुई। भाई राजीव लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है। सूचना पाकर वह भी रविवार सुबह में घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें