फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
मृतक विकास पासवान
विज्ञापन
लोहरौली। क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। दुधारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमा खुर्द निवासी 22 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को सुबह करीब 8:00 बजे बाग में मिलने की सूचना पर पहुंची दुधारा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आग के बाग में एक पेड़ से एक युवक का शव लटका है। उसकी पहचान विकास पुत्र ठाकुर पासवान के रूप में हुई।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
उधर परिजनों के अनुसार विकास चार भाई तथा दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इसके बड़े पिता श्यामलाल की लड़की की शादी दो दिन पूर्व हुई। विकास ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह अभी साफ नहीं हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि हमारे परिवार का किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें