मेंहदावल। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़या ठाठर के पास स्थित राप्ती नदी में एक युवक का शव उतराया मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। अभी तक युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है।
कयास है कि उक्त व्यक्ति 15 मार्च को बढ़या ठाठर पुल से राप्ती नदी में कूदा गया था। सूचना के बाद मुकामी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था, लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। सोमवार की दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगों ने युवक का शव नदी में उतराया हुआ देखा। इस बात की सूचना मुकामी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
युवक की दाढ़ी मूछ बढ़ी हुई है और उम्र लगभग 32 वर्ष है। उसने हिंदू प्रतीक का नारा लिखा हुआ शर्ट पहना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव के शिनाख्त के लिए अभियान चलाया जा रहा है।