संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भुजैनी गांव में मारपीट, बलवा, छेड़खानी आदि का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर 33 नामजद सैकड़ों अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार होली के दिन अपने गांव से खलीलाबाद आवास के लिए चार पहिया गाड़ी से परिजनों के साथ निकली थी। गांव के बाहर पुलिया के पास पहले से ही घात लगाकर आरोपी बैठे हुए थे। उनके गाड़ी को जबरन बीच सड़क पर रोककर पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से प्राण घातक हमलाकर दिया और गाड़ी को तोड़ने लगे। चालक के सिर पर प्रहार कर दिया। बेटे के दोस्त ने गाड़ी निकालने की कोशिश की तो उसे भी मारा-पीटा। बचाव में आए ससुर को भी आरोपी काफी मारे पीटे। आरोपी पीड़िता और उसके बेटी कपड़े फाड़कर सोने की चेन खींच लिए।
पुलिस ने मामले में शिकायत पत्र के आधार पर गांव के ही आरोपी लक्ष्मण, शिवकुमार, जितेंद्र उर्फ लराहे, अनिल, शनि उर्फ गोलू, गौतम, जयप्रकाश, सौरभ, अजोरे, परमवीर, उदयवीर, श्यामवीर, कल्लू, अवधेश, श्रवण, राजेश, पंकज, अकेला, बंशीलाल, विकास, रामदयाल, प्रमोद, रामधनी, धीरेंद्र, सर्जन, सूरज, रिंकू, फूलचंद, श्यामसुंदर, श्यामसुंदर की भाभी, राजेश की पत्नी नाम अज्ञात, हीरा और सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।