फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

Sat, 27 Sep 2025 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ब​खिरा के सिंहोरवा में छात्रा की मौत के बाद पूछताछ करती पुलिस-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के सिंहोरवा गांव की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
विज्ञापन

रामचन्द्र पाठक निवासी सिंहोरवा ने बताया कि उनकी बहन निधि 20 वर्ष अपने कमरे में थी। अंदर से कुंडी भी लगी थी। काफी देर होने पर उसने आवाज दिया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नही आने पर दरवाजे की दरार से देखने पर निधि छत की कुंडी से लटकी हुआ दिखी।
घटना की जानकारी होने पर रामचन्द्र शोर मचाते हुए रोने लगे। तत्काल घटना से पुलिस को अवगत कराया। एसओ बखिरा व सीओ प्रशिक्षु अमित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया। लोगों से इस बाबत जानकारी लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मां नन्दनी ने बताया निधि छह बहन व दो भाई में सबसे छोटी थी। वह फैजाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। पिता का एक सड़क दुर्घटना में 15 वर्ष पहले ही देहांत हो गया था। छोटा बेटा श्यामसुंदर वाराणसी में रहता है। मां नंदनी ने बताया कि बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। इस संबंध में एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का शव का पोस्टमार्टम में गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें