फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Sun, 27 Jul 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खुशी की फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थानाक्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित सोनडीहा चौराहे पर रविवार की सुबह 10 बजे के करीब एक युवती ने अज्ञात कारणों से घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के रोसया बाजार गांव निवासी दुर्गा प्रसाद की बेटी खुशी (19) और बेटा प्रियांशु (12) बचपन से ही अपने ननिहाल सोनडीहा में मामा भोलानाथ अग्रहरि के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। खुशी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। दुर्गा प्रसाद अपनी पत्नी संगीता देवी एवं बेटे कृष्णा (17) और अंशु (15) के साथ पंजाब के लुधियाना में रहकर अपना कारोबार करते हैं।
रविवार की सुबह 10 बजे के करीब उर्मिला देवी पत्नी भोलानाथ अग्रहरि सरयू नदी में स्नान करके घर लौटीं और खुशी को प्रसाद देने के लिए बुलाने लगी। जब खुशी कमरे से बाहर नहीं आई तो लोगों ने कमरा खोल कर देखा तो वह छत में पंखा लगाने के लिए लगे पाइप में दुपट्टा के फंदे से लटक रही थी। इसे देख परिजनों ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया और आसपास के तमाम लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना अध्यक्ष धनघटा रामकृष्ण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को उतरवाते हुए पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें