फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों से डॉक्टर की तरह करें व्यवहार 

Wed, 21 Sep 2016 11:35 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मातहतों के साथ बैठक करते आईजी जोन मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र और मोहर्रम का पर्व साथ-साथ है। ऐसे में दोनों पर्वों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष सतर्क रहें। जहां कहीं भी पूर्व में विवाद की स्थिति हो, वहां चौकसी बरतें। डीजे किसी भी हाल में नहीं बजेगा। यदि किसी क्षेत्र में डीजे बजा तो वहां के थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। डीजे की दुकानों को आने वाले दिनों में सील कराया जा सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर मंथन हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि थाने आने वाले पीड़ितों की एफआईआर अवश्य दर्ज की जाए। जिससे पीड़ितों को आईजी, डीआईजी के पास न आना पड़े। पुलिसकर्मी डॉक्टर की तरह व्यवहार करें। ये बातें आईजी ने बुधवार शाम जिले के अफसरों के साथ बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संतकबीनगर में नवरात्र में 794 देवी प्रतिमाएं स्थापित होगी। दशहरा और मोहर्रम के जुलूस के रास्ते को पहले से तय कर दिया जाए। ध्यान रहे कि जुलूस का रास्ता और समय एक न हो। ताजियादरों और मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों के साथ पहले की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जाएं। डीजे बजाने वालों पर सख्त नजर रखी जाए और कार्रवाई की जाए। बस्ती में कांवड़िया मेले के दौरान डीजे को लेकर हुए बवाल का जिक्र किया और 18 डीजे संचालकों पर केस दर्ज किए जाने की जानकारी दी। जुलूस के रास्ते में बिजली के तार, मंदिर,मस्जिद को पहले ही देख लिया जाए। परंपरा से हट कर कोई मूर्ति आदि न रखने दी जाए। 

ताजियादारों और मूर्ति रखने वालों की सूची पुलिस तैयार करेंगी। आईजी ने कहा कि महिला संबंधी अपराध पर कार्रवाई करने में कोई गुरेज न किया जाए। थाने पर पहुंचने वाले लोगों की एफआईआर जरूर लिखी जाए। अवैध शराब माफिया, खनन माफिया और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी कर बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। माफियाओं की संपत्ति भी जब्त कराई जाए। ऑपरेशन मजनू चला कर कोचिंग सेंटर,गर्ल्स कॉलेज के आस-पास सादे वर्दी में पुलिस कर्मियों को भेजा जाए। प्रधानाचार्य से मदद लेकर छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। इस दौरान एसपी शैलेश कुमार पांडेय,एएसपी अशोक वर्मा,सीओ आर के सिंह,सीओ उत्तम सिंह,सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।‍
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें