फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड के साथ बढ़ी बरदहिया की रौनक, शहरियों की परेशानी भी

विज्ञापन
बरदहिया बाजार मार्ग पर भीड़ के चलते लगा हुआ जाम । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। इससे गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है, जिसके कारण बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की दुकानें भी सजने लगी हैं। इससे बाजार की तो रौनक बढ़ गई है पर इसके साथ ही बढ़ी है शहरियों की मुसीबत भी। शुक्रवार से रविवार तक लगने वाले बाजार के कारण लोगों को तीन दिन तक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी बरदहिया में यूं तो साल भर बाजार लगता है लेकिन ठंड में यहां लगने वाली दुकानों की संख्या करीब तीन गुनी हो जाती हैं। इसमें विशेष तौर पर ठंड के कपड़े बनाने वाली स्थानीय इकाइयों के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों व हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के भी कारोबारी अपनी दुकानें लगाने आते हैं। इससे बाजार के लिए चिह्नित जगह के अलावा सड़कों के किनारे भी बड़ी संख्या में दुकानें लग जाती हैं। यहां आंबेडकरनगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती और बिहार समेत नेपाल से कारोबारी भी कपड़े की खरीद करने आते हैं। इससे तीन दिन बाजार में काफी चहल-पहल रहती है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

बरदहिया बाजार अतिक्रमण मुक्त होगी तभी मिलेगी राह : बरदहिया बाजार से होकर जाने वाला मुख्य मार्ग तकरीबन अस्सी फीट चौड़ा है लेकिन स्थिति यह है कि दोनों तरफ से 20-20 फीट तक सड़क की पटरी को कब्जा कर लिया गया है। यह हर घर और दुकान के आगे की स्थिति है। बाकी बचे 40 फीट में ही रास्ता रह गया है। 10 गुणे 10 फीट की दुकान के आगे भी 20 फिट का लोहे का स्ट्रक्चर लगाकर उसको दुकान की शक्ल दे दी गई है। इनके आगे व्यापारियों के साथ ही आने वाले लोगों की बाइक खड़ी होती है। अगर केवल इस अतिक्रमण को ही हटा दिया जाय तो बरदहिया बाजार में दुकानें भी आराम से लगेंगी और जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें