- विवाद के हल के लिए विधायक और अफसर भी पहुंचे थे धनघटा तहसील
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार शाम को धनघटा तहसील में बीडीओ और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद का हल निकालने के लिए बैठक हुई। इसमें देर शाम तक कोई हल नहीं निकल सका। बैठक को छोड़ खंड विकास अधिकारी चली गईं।
मंगलवार को भाजपा नेता और खंड विकास अधिकारी के बीच पौली ब्लॉक पर विवाद हो गया था, जिसमें प्राथमिकी दर्ज करने के लिए खंड विकास अधिकारी और जिले के विकासखंडों के कर्मचारी बुधवार को काम का बहिष्कार किए थे। दोपहर बाद जिलाधिकारी के पास पहुंचे थे। जिलाधिकारी आलोक कुमार के आदेश पर एडीएम, सीडीओ, एसडीएम, सीओ और विधायक गणेश चंद चौहान धनघटा तहसील पहुंचे। वहां पर कुछ देर के बाद खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा भी पहुंच गईं।
सूत्रों के अनुसार वहां सुलह समझौता की बात जब चली तो बीडीओ ने कहा कि प्राथमिकी के अलावा कोई बात नहीं होगी। उसके बाद वह बैठक से निकल कर चली गईं । उनके जाने के बाद अन्य लोग भी निकल गए।