फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की रकम के बंटवारे में ‘टूटी’ साइकिल : सतीश    

Sat, 18 Feb 2017 12:04 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
धनघटा तहसील बाग में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते बसपा महासचिव सतीश मिश्र । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि पांच साल तक प्रदेश में गुंडा राज कायम करने वाली सपा सरकार प्रदेश की बजाय अपनों के ‘विकास’ में लगी रही। लूट के धन के बंटवारे के लिए लड़ाई इस हद तक पहुंच गई कि साइकिल ‘टूट’ गई। अब वे ही लोग विकास का सपना दिखाकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। वहीं भाजपा झूठे वादों के सहारे प्रदेश में सरकार बनाने का ख्वाब देख रही है। मतदाता इन दलों की नीति को समझ चुके हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को धनघटा तहसील बाग में बसपा की जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले सपा सरकार ने प्रदेश में विकास नहीं विनाश करने का काम किया है। बसपा की चलाई हुई योजनाओं को बंद करके गरीबों के साथ अन्याय किया है। सपा को लुटेरी तो कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताते हुए उन्होंने कहा कि एक को लूट करने का तो दूसरे को भ्रष्टाचार करने का तर्जुबा है। इस कारण टूटी साइकिल वालों ने जिसकी खटिया खड़ी है, उससे गठबंधन कर लिया है। भाजपा और सपा को एक सिक्केे का दो पहलू हैं। वोट के लिए दोनों दल मिलकर दंगा कराते हैं। सपा के पांच साल के शासन में प्रदेश में पांच सौ दंगे हुए जो कभी भुलाएं नही जा  सकते हैं।
 
सपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में 15 लाख करोड़ रुपये को लूटा है उसका हिसाब बसपा 11 मार्च के बाद लेगी। भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 90 दिन में काला धन लाकर गरीब जनता के खाता में भेजने का वादा करने वालों ने नोटबंदी बंदी करके गरीबों व किसानों को खून के आंसू रुला दिया। गरीब जनता से जनधन खाता खुलवा कर झूठ बोलने वालों ने उनकेेेे रुपये बैंकों में जमा करा लिए। इस लाभ गरीबों को न देकर उद्योगपतियों को दे दिया।
विज्ञापन


अपने 40  मिनट के भाषण में बसपा नेता ने कहा कि दो चरण में जो वोट पड़े है उसमें सबसे अधिक सीट बसपा को मिल रही है। किसी बहकावे में न आकर प्रदेश में सुशासन लाने के लिए बसपा का साथ दें। सभा     को पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, प्रत्याशी नीलमणि, महादेवा के प्रत्याशी दूधराम, कल्पनाथ, सुधीर कुमार, संजय धुसिया, जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, कुलदीप मणि मिश्रा, श्रीकांत आदि लोगो ने भी सभा को संबोधित किया।      
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें