फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट बने दो सफाई कर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ राम अग्रे सिंह ने बताया कि खलीलाबाद विकास खंड के सिरमोहनी में तैनात सफाई कर्मचारी भजुराम और सेमरियावां विकास खंड के तिलजा में तैनात सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र मंगलवार को दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में तेनुहारी अव्वल बूथ पर पोलिंग एजेंट के रूप में कार्य करते पाए गए।
विज्ञापन


वह सेक्टर मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य कर रहे थे और उस बूथ पर जांच करने पहुंचे थे। उसी दौरान दोनों सफाई कर्मियों के एजेंट बनने की बात सामने आई।

 अपने दायित्व का निर्वहन ठीक प्रकार से नहीं करने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सफाई कर्मी भजुराम और धमेंद्र को निलंबित कर दिया गया। सफाई कर्मी धर्मेंद्र को सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय से तथा सफाई कर्मी भजुराम को खलीलाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर संबद्ध कर दिया गया है। एडीओ पंचायत महादेव प्रसाद को मामले की जांच दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें