मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने बुधवार को एक ईंट सप्लायर से
वन विभाग के डाक बंगले में करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इसके अलावा डीसी
मनरेगा से भी योजना की गाइड लाइन और क्रियान्वयन के बारे में पूछताछ कर
जानकारी जुटाई गई।
दरअसल, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच सीबीआई
टीम कर रही है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को अलहिंद बिक्र फील्ड के
प्रोपराइटर को पूछताछ के लिए सीबीआई टीम ने वन विभाग के डाक बगले में
बुलाया था। पूर्व में कई ईंट सप्लायरों से पूछताछ की जा चुकी है।
पूछताछ
में फर्जी बिल के सहारे ईंट सप्लाई करने की बात सामने आई है। टीम ने
सप्लायर से कुछ कागजात भी हासिल किए। वहीं डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव ने
भी विकास भवन में योजना के बारे में जानकारी ली। मनरेगा एक्ट क्या है, कौन
प्रस्ताव बनाता है और कौन स्वीकृति देता है।
कौन-कौन ग्राम पंचायत और
क्षेत्र पंचायत स्तर पर जिम्मेदार होते है। इन सभी के बारे में विस्तार से
जानकारी हासिल की। सूत्रों का दावा है कि टीम ने विभिन्न बैंकों से कुछ
जरूरी अभिलेख भी हासिल कर लिए हैं।