फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने सड़क से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 14 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के गोजा बाजार से अतिक्रमण हटाती जेसीबी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को नगर पालिका और प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान शहर के आजाद चौक से लेकर शुगर मिल तक सड़क तक किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ गई थी, जिसके कारण आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या के निदान के लिए प्रशासन और नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के कर्मियों ने शहर के आजाद चौक, नेहरू चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान जेसीबी का प्रयोग कर दुकानों के लगे शेड आदि को हटा दिया गया है। साथ ही पटरियों पर दुकान लगाकर कब्जा करने वालों को भी हटाया गया।
इस अभियान से अतिक्रमण कारियों में अफरा तफरी रही। कुछ दुकानदारों खुद ही अतिक्रमण को हटाने में जुट गए। देर शाम तक अतिक्रमण हटाने का कार्य चलता रहा। इससे शहर की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण हट गए है। इससे पूर्व शुक्रवार को भी शहर के आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास तक अतिक्रमण हटाया गया था। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि यदि दुबारा अतिक्रमण किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें