मुखलिसपुर तिराहे पर सड़क पर हुए गड्ढे को भरा गया-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में जर्जर हुई सड़कों से दुर्गा पूजा व दशहरा में होने वाली दिक्कतों को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर प्रशासन ने सड़कों के गड्ढे भरवाने का कार्य शुरू कराया है। इससे श्रद्धालुओं और मूर्ति विसर्जन में होने वाली समस्या दूर हो सकती है।
अमर उजाला ने 1 अक्तूबर के अंक में प्रतिमा विसर्जन की राह में रोड़ा बनेंगी सड़कें, वैकल्पिक मार्ग भी बदहाल शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेकर प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू कराया है। इसके तहत मुखलिसपुर तिराहा से आजाद चाैक तक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है।
इसके साथ ही बैंक चौराहा से बंजरिया जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर पेयजल योजना के लिए जल निगम ने सड़क की खुदाई कर पाइप बिछाने का कार्य किया था। जिससे सड़क उबड़-खाबड़ हो गई थी। अब जल निगम ने इस मार्ग को समतल कराया है।
撍