नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में बुधवार को खेत में सिंचाई करते समय युवक को विषैले सर्प ने डस लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अंकित शर्मा (21) पुत्र मनोज शर्मा साल बुधवार को खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान विषैले सर्प ने डस लिया। अंकित शर्मा भागकर घर पहुंचा। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी बनकटी लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल बस्ती ले गए। उपचार के दौरान अंकित शर्मा की मौत हो गई। संवाद