फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोपी को बना दिया शिकायतकर्ता, लगा दी गलत रिपोर्ट... लेखपाल निलंबित

Sun, 20 Oct 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन




- खलीलाबाद क्षेत्र के बरी गांव की महिला ने आईजीआरएस पर की थी शिकायत

- पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील के बरी गांव में एक महिला ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इस मामले का निस्तारण करने के लिए लेखपाल को जिम्मेदारी दी गई थी। लेखपाल ने महिला के आरोपियों को शिकायतकर्ता बनाकर मामले का निस्तारण कर दिया। साथ ही रिपोर्ट आईजीआरएस पर 22 अक्तूबर दिखाकर लगा दी। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी को सौंपी गई है।



एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने बताया कि बरी गांव निवासी दयाराम कन्नौजिया ने शिकायत की थी कि गांव की शीला देवी ने 14 सितंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर हैं। इसके बाद इसकी जांच लेखपाल सोमनाथ को सौंपी गई थी। लेखपाल ने शिकायतकर्ता महिला के विरोधी को शिकायतकर्ता बनाकर आईजीआरएस पर रिपोर्ट लगा दी। साथ ही 22 अक्तूबर की तिथि दर्शाते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत दयाराम कन्नौजिया ने डीएम से भी की। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद जांच हुई तो पता चला कि नायब तहसीलदार के पूर्व के रिपोर्ट में ओवरराइटिंग करके 22 अक्तूबर की तिथि दिखाकर शिकायत कर्ता शीला देवी की जगह उनके विरोधी नंद किशोर और विरेंद्र को शिकायतकर्ता बताकर आईजीआरएस पर मामले का निस्तारण दिखा दिया गया।
विज्ञापन






इस मामले में लेखपाल सोमनाथ को निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल को तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी को सौंपी गई है।



- शैलेश दुबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें