विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को गगनई गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार को पकड़ कर पुलिस को दिया था।
पुलिस की पूछताछ में ठगी करने वाले ने घर पर कुछ लोगों के पास होने की जानकारी दी। पुलिस ने उस युवक के घर से 42 पासपोर्ट बुधवार को मंगाया और 34 लोगों को दे दिया। अभी पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।
गगनईराव निवासी गजानंद यादव, रफीक, सच्चिदानंद, राजू, विजय, चंद्रहास आदि ने बताया कि महराजंग के श्यामदेउरवा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले जालसाज युवक ने मेंहदावल क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
पासपोर्ट और बीजा उपलब्ध कराने के नाम पर किसी से 20 हजार तो किसी और 50 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर लिया।
पासपोर्ट नहीं देने पर लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो मंगलवार को वह मिल गया। जिसे पकड़ कर लोग मेंहदावल पुलिस को सौंप दिए। लोगों से 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है।
कुछ लोगों को बीजा दिया, जो फर्जी निकला। थानाध्यक्ष लालबचन धुसिया ने बताया कि 42 पासपोर्ट हिरासत में लिए गए युवक के घर पर मिला है। जिसे कब्जे में ले लिया गया। 34 लोगों को उनके परिचयपत्र से मिलान करके पासपोर्ट उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।