फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फाैजी परिवार पर हमले के आरोपी घूम रहे खुलेआम

Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुजैनी गांव में होली के दिन फौजी के परिवार पर हमला करने वाले खुले घूम रहे हैं। वहीं फौजी का परिवार दहशत के साए में जी रहा है। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 33 नामजद व 100 अज्ञात पुरुष व महिलाओं के ऊपर बलवा, लूट, छिनैती, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुजैनी गांव में सेना के एक जवान की पत्नी और बच्चों के साथ होली के दिन 14 मार्च को उस समय हमला किया गया था जब वह अपने घर से खलीलाबाद स्थित नेदुला बाईपास पर स्थित अपने दूसरे घर पर जा रहे थे। घर से बाहर निकलते ही आरोपी पहले से घात लगाकर बैठे थे तथा उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। इस दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई थी। हमलावरों की संख्या 100 से अधिक थी। इस घटना में पूर्व सैनिक के पिता सभापति तिवारी को भी मारापीटा गया।
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई थी। मौके पर दो थानों की पुलिस के साथ ही साथ अन्य लोग भी पहुंचे थे। तब जाकर फौजी के परिवार को बचाया जा सका। इस दौरान उनके साथ बदसलूकी भी की गई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुले घूम रहे हैं। वहीं फौजी का परिवार डरा सहमा हुआ है।
विज्ञापन

फौजी के पिता सभापति तिवारी ने मांग की है कि आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि उनका परिवार भयमुक्त होकर रह सके। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें