फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संतोष हत्याकांड के आरोपी भूमिगत, गिरफ्तारी में जुटीं दो टीमें

Sat, 06 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर हुए संतोष हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें ताबड़तोड़ छापा मार रही हैं। लेकिन, आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस के हाथ उनकी गिरेबान तक नहीं पहुंच पाए हैं। मृतक संतोष के परिजनों ने आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है। संतोष के भाई भास्कर त्रिपाठी व अन्य लोगों ने शुक्रवार को भी एसपी से मुलाकात की। एसपी संदीप कुमार मीना ने हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के रंदौली गांव निवासी संतोष पति त्रिपाठी को गोली लगने के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया था। एक अन्य नामजद आरोपी व पुलिस विवेचना में प्रकाश में आया आरोपी संतोष की मौत की सूचना के बाद भूमिगत हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। उनके सहयोग में सर्विलांस व अन्य टीम भी लगी हुई है। पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल दे रहे हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
मृतक के गायब मोबाइल को बरामद कराने की किया मांग
मृतक संतोष के भाई भास्कर पति त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद से ही संतोष का मोबाइल गायब है। काफी पता करने के बाद भी मोबाइल का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों से भी मोबाइल का पता लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

-
केस दर्जकर विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन का भी काम तेजी से किया जा रहा है। घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। -सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें