फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद के आरोपी ने बस्ती में दुकान में की थी चोरी की कोशिश

Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा में आभूषण की दुकान में 13 जनवरी की रात तिजोरी तोड़कर चोरी की कोशिश करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। स्वाॅट, सर्विलांस और मुंडेरवा पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के आरोपी अविनाश चौरसिया को शनिवार की रात करीब 11 बजे देवरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के उपकरण, मोबाइल फोन, बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरईटोला निवासी आरोपी अविनाश पर खलीलाबाद और गोरखपुर जिले में पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के केस दर्ज हैं।
घटनाक्रम के अनुसार मुंडेरवा क्षेत्र के औरहिया मोहल्ला निवासी शिव दयाल वर्मा की बस्ती-कांटे मुख्य मार्ग पर कस्बे में आभूषण की दुकान है। शिव दयाल के मुताबिक, 13 जनवरी की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब तीन बजे चोर शटर खोलकर दुकान में घुसे तो खटपट की आवाज सुनकर मकान मालिक की नींद टूट गई। बाहर निकलकर देखा तो चोर आहट पाकर भाग गए।
विज्ञापन

मकान मालिक ने घटना की जानकारी दुकानदार शिव दयाल वर्मा को दी। मौके पर दुकान में लगा एक शटर फैला हुआ था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दुकान के अंदर सब्बल, पेचकस, जूता और जैकेट मिले थे। सीसीटीवी चेक किया तो उसमें चोर पेचकस से तिजोरी खोलने की कोशिश करते नजर आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद से अविनाश को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया कि घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। मगर, मकान मालिक के जाग जाने के कारण कामयाब नहीं हो पाया था।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें