फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुत्तों का आतंक... 27 दिन में 340 लोगों को बना चुके शिकार

Tue, 12 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी हाल में बैठा हुआ कुत्ता 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में आवारा कुत्तों का हर जगह आतंक है। जिला अस्पताल में एक माह पूर्व दवा इलाज के लिए आए हुए एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। वहीं धनघटा क्षेत्र में भी कुत्तों ने अप्रैल में 300 से अधिक लोगाें को काटा है।
विज्ञापन

जिले में 15 जुलाई से लेकर अब तक 340 लोग रैबीज से बचाव का टीका लगवा चुके हैं। मंगलवार को जिले में कुल 17 लोगों ने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। हालांकि जिले में कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने के कोई योजना नहीं है।
शहर के शास्त्री नगर, टीचर्स कालोनी, शुगर मिल चौराहा आदि जगहों पर कुत्तों का आंतक है। यहां पर एक गली में पिछले सप्ताह तीन दिन में चार लोगों को कुत्तों ने काटा है, इससे कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है। शहर में कुत्तों के काटने के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जून व जुलाई माह में 50 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवा चुके हैं। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में रोजाना करीब 20 से 30 लोग एंटी रैबीज का वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार केवल जून में ही करीब 300 और जुलाई में 350 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई। एक माह पहले जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला के बच्चे को कुत्तों ने काट लिया था।
जिला अस्पताल में कुत्तों का डेरा बना हुआ है, जिससे मरीज भय खाते हैं। इसी तरह से धनघटा क्षेत्र में मार्च और अप्रैल में कुत्ते ने 300 से अधिक लोगों को शिकार बनाया था। लेकिन बाद में वह कुत्ता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें