फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक...कागजाें में धरपकड़

Sun, 22 Sep 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क घूमते दिखते हैं पशु, लगता है जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन कागजों पर छुट्टा पशुओं की धरपकड़ कर रहा है, लेकिन हकीकत में शहर की सड़कों पर पशुओं का आतंक है। शहर में कोई ऐसी सड़क नहीं है, जहां आपके वाहन के सामने छुट्टा पशु न आएं। नगर पालिका की टीम लगातार पशुओं को पकड़ने का दावा कर रही है। इसके लिए कर्मचारी भी अलग से तैनात है, फिर भी सड़कों पर पशु दिख रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शहर में घूम रहे छुट्टा पशु यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हैं। यह हाल तक है जबकि पालिका की टीम छुट्टा पशुओं को पकड़ने का दावा कर रही है। स्थिति यह है कि शहर के गोलाबाजार, बैंक चौराहा, त्रिपाठी मार्केट, गोरखल, आजाद चौक, मेंहदावल बाइपास, बरदहिया बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर छुट्टा पशु विचरण करते दिख रहे हैं और नगर पालिका प्रशासन के दावे की पोल खोल रहे हैं। यह छुट्टा पशु पटरी दुकानदारों के सामानों में मुंह लगा दे रहे है और इन्हें हटाने के दौरान हमलावर हो जा रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी में आए दिन सब्जी दुकानदारों को इनके आतंक के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली का त्योहार है और शहर में भीड़ बढ़ेगी तो यह छुट्टा पशु लोगों के लिए मुसीबत बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। जल्द ही इसके लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। पशु मालिक अपने पशुओं को बांधकर रखें, अन्यथा की दशा में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें