फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बापू नगर पोखरा टोला में आग से दस झोपड़ियां और सामान राख

Wed, 08 Apr 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगरपालिका के बापू नगर पोखरा टोला में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 बापू नगर के पोखरा टोला में मंगलवार दोपहर आग लग गई। इसमें करीब दस झोपड़ियां, कटरेन, लकड़िया समेत बांस के कई कोठ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

बापू नगर वार्ड के पोखरा टोला निवासी बनारसी पुत्र सुकई के घर के पास अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास की कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और लोगों को संभालने का मौका नहीं मिला। आग की चपेट में आने से रामदेव, भीन, विजयेश, मैनेजर, ध्रुव और शंभू सहित कई लोगों की झोपड़ियां और घरेलू सामान राख हो गए। इसके अलावा, भगवान और मैनेजर के बांस की कोठ भी जल गई। सूचना मिलते ही कसया के एसडीएम डॉ. संतराम सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, कानूनगो मार्कंडेय मणि समेत अग्निशमन दल और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम ने आग लगने से हुई क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को सौंपने की बात कही।
अग्निपीड़ितों में वितरित की राहत सामग्री

दुदही। क्षेत्र के बांसगांव के बलुअडवा में बीते एक अप्रैल की सुबह अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में 30 परिवारों की झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी होने पर मंगवार को विधायक डाॅ. असीम कुमार राय ने अग्निपीड़ितों में राहत सामग्री वितरित कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान व नगर पंचायत दुदही के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम, प्रधान प्रतिनिधि जैनुद्दीन अंसारी, जिला पंचायत सदस्य कुमरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनोनित सभासद राजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, दीपराज खरवार, सोनू जयसवाल, हरकेश गुप्ता, ललन यादव, बिरजू यादव, गोलू शेख, राजन, गुलाब आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें