फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ के लिए मंदिर पोखरा किया साफ

Fri, 24 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में छठ महोत्सव का आयोजन 27 अक्तूबर को होगा। छठ पर्व पर मंदिर परिसर में स्थित पोखरे में व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने दी है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ धाम में पहुंचकर पोखरे के किनारे सूर्य को अर्घ्य देंगी। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होगा।
छठ महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है। मंदिर और पोखरे के आसपास साफ सफाई का कार्य जारी है। परिसर में स्थित पोखरे के किनारे जेसीबी लगाकर जमीन को समतल करने का कार्य चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें