फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी से लोग परेशान, आगे भी सताएगी तपिश

Tue, 02 Jun 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मौसम में लगातार गरमाहट बढ़ती जा रही है। सोमवार को दिन में उमस व गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। दिन में कड़ी धूप रही, जिससे लोगाें को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। रात में भी गर्मी से लोग परेशान रहे।
आगे भी तापमान में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से परेशानी और बढ़ेगी। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के मुताबिक सोमवार को तापमान में वृद्धि देखी गई, आगामी दिनों में भी तापमान में जारी वृद्धि रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रात में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र में बिजली कटौती लोग परेशान हैं। महिलाओं व छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल रात के समय रोस्टिंग होने के कारण ग्रामीणों की नींद में खलल उत्पन्न हो रहा है। सूरज की तपिश के साथ ही रात में पड़ रही बेतहाशा गर्मी लोग परेशान हैं, वहीं बिजली की आंख मिचौली में लगातार इजाफा होता जा रहा है। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी गांव में लो वोल्टेज से परेशानी हो रही है। दरियाबाद उंचहराकला, मूड़ाडीहा खुर्द,पैड़ी, बुढ़ाननगर आदि गांवों में अक्सर रोस्टिंग कटौती आपूर्ति बाधित रहती है। साथ ही बिजली लो वोल्टेज सौ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें