फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल के आने की आशंका, प्रशासन हुआ सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
टिड्डी दल के आने की आशंका, प्रशासन हुआ सतर्क
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सक्रिय हुआ कंट्रोल रूम, खेतो की जुताई कर पानी भरने की दी गई सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में टिड्डी दल के आने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम दिव्या मित्तल ने संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य एवं कृषि संगठन से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है।
डीएम ने किसानों ने अपील किया है कि टिड्डी दल के आक्रमण के समय अपने-अपने खेत में थाली, टिन, खाली डिब्बा, डीजे आदि के साथ ही पटाखा जलाकर तेज ध्वनि करें, इससे टिड्डी दल वहां रुकेगा नहीं, बल्कि आगे बढ़ जाएगा। इससे किसानों की फसल की क्षति नहीं होगी। शाम को टिड्डी दल स्थिर होकर वृक्षों व खेतों में प्रवास करते हैं। इस दौरान रसायनों यथा क्लोरोपायरीफास 20 प्रतिशत, ई.सी. लम्डासाइ हैलोथ्रिन पांच प्रतिशत, ई.सी. प्रोफेनाफास 40 प्रतिशत, ई.सी. सायप्रनमेथ्रिन चार प्रतिशत, ई.सी. इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत इत्यादि का ट्रैक्टर माउण्ट स्प्रेयर एवं अग्निशमन यंत्र से छिड़काव कर नष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना ग्राम प्रधान, लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं सफाईकर्मियों आदि के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंचाएं। बलुई मिट्टी, टिड्डी दल के प्रजनन एवं अंडे देने के लिए सर्वाधिक अनुकूल होती है। ऐसे में खेतों की जुताई कर दें और उसमें पानी भर दें। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल के आगमन की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के नंबर-05547226505, 05547297226 अथवा कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 8218025001 पर भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें