फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात वर्ष पूर्व निरस्त पट्टे की भूमि को तहसील प्रशासन ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के नाम से हुआ था अवैध पट्टा, मेंहदावल नगर पंचायत का मामला
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत में बेशकीमती भूमि को प्रशासन ने कब्जा में ले लिया। इस भूमि पर अब सरकारी बोर्ड लगाया जाएगा। डीएम के द्वारा अवैध पट्टा निरस्त करने के बाद यह कार्रवाई बुधवार को अमल में लाई गई। मेंहदावल नगर पंचायत प्रशासन को इस भूमि के सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई।
मेंहदावल नगर पंचायत के बीमापार मोहल्ले में तीन बीघा से अधिक बंजर भूमि है। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के नाम से उक्त भूमि का अवैध रूप से पट्टा करा लिया गया। वर्ष 1983 में पट्टे को निरस्त करने हेतु उपजिलाधिकारी मेंहदावल ने जिलाधिकारी को संस्तुति आख्या भेजी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद गत वर्ष 2018 में जिलाधिकारी ने अवैध पट्टे के विरुद्ध आदेश पारित किया।
विज्ञापन

इस आदेश के खिलाफ सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने राजस्व परिषद में निगरानी दाखिल कर स्थगन मांगा, लेकिन उक्त प्रकरण में कोई स्थगन नहीं मिला। निगरानी भी निरस्त हो गई। दोबारा महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा कायमी प्रार्थना पत्र दिया गया, जो वर्ष 2025 को निरस्त हो गया।
तहसील प्रशासन का कहना है कि उक्त भूमि पर प्रबंधक द्वारा अवैधानिक तरीके से आम के पौधे लगाए गए तथा उक्त भूमि पर गेहूं की बुवाई भी कर ली गई। अब जब विद्यालय के प्रबंधक को किसी भी न्यायालय द्वारा कोई स्थगन नहीं दिया गया तो मेंहदावल एसडीएम संजीव कुमार राय ने राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक राजस्व कर्मियों को भेजकर उक्त भूमि को कब्जे में लिया। भूमि के चारों तरफ लाल झंडी लगाकर उक्त भूमि को तहसील प्रशासन के द्वारा कब्जे में लिया गया। उक्त भूमि पर बोई गई फसल को जब्त करते हुए सरकारी कोष में जमा करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय ने बताया कि अवैध पट्टा निरस्त होने के बाद किसी प्रकार का कोई स्थगन वादी को प्राप्त नहीं था। इसके कारण तहसील प्रशासन ने भूमि जब्त की है। लाल झंडी लगाकर इसे कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें