फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोर को बाइक से मारी टक्कर, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में छठ पूजा की वेदी बनाने जा रहे एक किशोर को बाइक से टक्कर मारकर घायल करने और विरोध करने पर उसके पिता व चाचा की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिरसी गांव निवासी उमेश राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि छह नवंबर की सुबह करीब आठ बजे उनका पुत्र विकास गांव के पास घाट पर छठ पूजा की वेदी बनाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रामकेवल यादव ने रंजिश के चलते बाइक से उसे टक्कर मार दी। इससे विकास सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर उमेश के भाई रामभरोस घायल विकास को इलाज के लिए महुली ले जा रहे थे। इसी दौरान सिरसी चौराहे पर रामकेवल यादव, दुर्गानंदन, सुनील और विवेकानंद ने उन्हें रोक लिया। चारों ने गालियां देते हुए उमेश के पिता और चाचा की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक धनघटा ने बताया कि उमेश राजभर की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें