फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के सियर में बनेगा पार्क, खर्च होंगे 70 लाख

विज्ञापन
मेंहदावल के इसी भूमि पर बनेगा पार्क तथा शौचालय
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन नगर के विकास के लिए जहां तत्पर है, वहीं नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में भी विकास हो रहा है। इसी क्रम में सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर नगर पंचायत प्रशासन ने पार्क तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि तत्कालीन एसडीएम संजीव कुमार राय के नेतृत्व में सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय का अवैध जमीन का पट्टा जिलाधिकारी द्वारा खारिज करने के बाद उक्त महाविद्यालय के कब्जे से भूमि को अवमुक्त कराया गया था। इस पर नगर पंचायत प्रशासन ने स्वयं के कब्जे का बोर्ड लगाया था। इस जमीन की कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा महाविद्यालय की भूमि को अपने कब्जे में लेने के बाद उसके विकास के लिए खाका तैयार किया गया है, जिसके तहत नगर पंचायत प्रशासन ने इस भूमि पर पार्क तथा सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस भूमि पर सुसज्जित पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च होंगे। चारों तरफ से बाउंड्रीवॉल, फौव्वारा, लाइट, बेंच, फुलवारी, हरियाली समेत अन्य व्यवस्थाओं से सुसज्जित होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही करीब 20 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी इसी परिसर में कराया जाएगा। सभासद आशीष सिंह का कहना है कि सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर एक वृहद पार्क तथा शौचालय का निर्माण क्षेत्र के चौमुखी विकास की रूपरेखा तय होगी। नगर क्षेत्र के लोगों को पहली बार एक वृहद भूमि पर पार्क की व्यवस्था मिलेगी जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि तहसील प्रशासन के सहयोग से उक्त जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई है। उक्त भूमि पर पार्क तथा शौचालय निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही उक्त प्रस्ताव की स्वीकृति मिल जाएगी। यह पार्क नगर क्षेत्र का सबसे बड़ा पार्क होगा। पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें