फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

Fri, 19 Jul 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरफरा की घटना
विज्ञापन

- सीयापोह नदी में साथियों के साथ नहाते समय पैर फिसला

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव का किशोर साथियों के साथ गांव के पश्चिम स्थित सीयापोह नदी के पास भैंस चरा रहा था। उसी दौरान अन्य साथियों के साथ नदी में स्नान करते हुए गहरे पानी में पहुंच गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां जहां बेहोश हो गई वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरफरा निवासी रामबोला यादव का 16 वर्षीय पुत्र कन्हैया यादव बृहस्पतिवार को गांव के अन्य युवकों के साथ गांव के पश्चिम स्थित नदी के किनारे भैंस चराने गया। भैंस चर रही थी इसी दौरान साथियों के साथ वह नदी में स्नान करने लगा। पैर फिसलने से वह नदी के गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया। साथियों ने अथक प्रयास कर जब उसे बाहर निकाल तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई। गांव के लोग युवक का शव लेकर घर आए तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक कन्हैया चार भाई थे, जिसमें यह तीसरे नंबर का था। भाई की मौत पर उसके बड़े भाई रामू और श्यामू भी रोते बिलखते भाई की मौत पर दुखी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें