धनघटा। क्षेत्र के ग्राम चपरा पूर्वी में बृहस्पतिवार की सुबह मनबढ़ों ने दो सगे भाइयों को लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। चपरा पूर्वी निवासी भरत के दो लड़के कन्हैया और झिनक घर पर जरूरी काम निपटा रहे थे। इसी बीच गांव निवासी मनबढों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडे से पीटने लगे। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। ी