फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेल के दौरान किशोर पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र में खेल के दौरान एक किशोर पर हमले का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित अंकुश कुमार, निवासी ग्राम अमर डोभा (पिपरा प्रथम) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने गांव के खेल मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच गांव का विशाल पहुंचा और अंकुश पर हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में अंकुश को गंभीर चोट आई है और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पहले भी मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में नामजद है। वह अक्सर दबंगई करते हुए लोगों से गाली व मारपीट करता रहता है, जिसमें उसके माता-पिता का भी सहयोग रहता है।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर दोबारा विवाद किया तो जान से मार देगा। एसओ ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें