फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में शनिवार को 16 वर्षीय किशोरी का शव घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी मंकर और उसकी पत्नी खेत गए हुए थे। इस दौरान उसकी बेटी सुमित्रा (16) घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदा लगा लिया। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था जबकि पीछे की खिड़की ईंट से बंद थी।
खेत से वापस लौटने के बाद परिजन को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इसी वर्ष अप्रैल में सुमित्रा के लापता होने के मामले में उसकी मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बात में वह मिल गई थी। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण की स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें