रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम लगभग 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव फंदे से लटका पाया गया। फंदे से शव देखकर मां चिल्लाने लगी। शोर सुन आसपास के लोग पहुंच गए। मृतका का पिता भी किसी कार्य से बाहर गया था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी पौली शचिन्द्रनाथ राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद