फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठगी से आहत थी.... इसलिए दी जान

Tue, 18 Mar 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी महिला को उसके मौसेरे भाई ने बहला फुसलाकर 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी वह उससे पैसे की डिमांड करता रहा। इससे परेशान महिला ने 10 दिन पूर्व छत की कुंडी में लटककर जान दे दी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। बारीडीहा गांव निवासी जगजीवन पुत्र मुन्नीलाल ने मुकामी पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि उनकी शादी 10 वर्ष पूर्व गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना अंतर्गत गोधना गांव निवासी श्रीराम की बेटी पूनम के साथ हुई थी।
विज्ञापन

जगजीवन परिजनों का भरण पोषण करने के लिए बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जगजीवन का कहना है कि धनघटा क्षेत्र के जिगिना के शीतल पुरवा निवासी सोनू अपने को पूनम का मौसेरा भाई बात कर बराबर घर पर आता जाता था।
इसी बीच सोनू ने पूनम से बहला फुसला कर 50 हजार रुपये ले लिए। जब पूनम ने रुपये मांगे, तब उसने रुपये नहीं दिए। उसके बाद भी रुपये के लिए ब्लैकमेल करता रहा। जिससे तंग आकर पूनम ने 8 मार्च को आत्मघाती कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया। एसओ रामकृष्ण मिश्रा का कहना है कि सोनू के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें