फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत गई किशोरी की सर्पदंश से मौत

Tue, 28 Oct 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के मडपौना में एक किशोरी की सर्प दंश से मौत हो गई। किशोरी रविवार को घर के पीछे खेत में गई हुई थी। वहीं पर बिषैले सर्प के दंश का शिकार हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मडपौना गांव निवासी बजरंग चौहान की पुत्री वंदना (17) रविवार की शाम को घर के पीछे खेत में किसी काम से गई। वहीं बैठा बिषैला सर्प ने उसे काट लिया, लेकिन किशोरी उसे समझ नहीं पाई। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सीएचसी मलौली ले गए। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें