फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डरा-धमका कर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती

Sun, 27 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थानाक्षेत्र में एक अधेड़ ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी हुई। इस मामले में महुली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी 14 वर्षीय बेटी की तबीयत खराब हुई। चिकित्सक को दिखाने पर पता चला की वह गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति ने उसे डरा-धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि परिवार के लोग जब आरोपी से पूछताछ करने गए तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

कोट
इस संबंध में दुष्कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। दुष्कर्मी की तलाश की जा रही है।
-प्रियम राजशेखर पांडेय, क्षेत्राधिकारी, धनघटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें