बघौली। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के माहनपार के पास एक सराफा व्यवसायी को पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में कोतवाली खलीलाबाद में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली खलीलाबाद के बाहिलपार गांव के निवासी अरविन्द वर्मा ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में लिखा है कि उसकी बखिरा थानाक्षेत्र के सीहटीकर में ज्वेलरी की दुकान है। 24 मार्च की रात आठ बजे के करीब वह अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने भाई विरेन्द्र वर्मा के साथ वापस आ रहा था। माहनपार चौराहे के पास बाहिलपार के ही सच्चिदानन्द शर्मा, विशाल शर्मा ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मेरी बाइक को रोकवा दिया। रोकने के बाद उन लोगों ने मिलकर मुझे व मेरे भाई को लाठी से बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान मेरे एक रिश्तेदार भी आ गये। उनको भी इन लोगों ने पकड़कर बुरी तरह से मारा पीटा। संवाद