फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्ष की बेटी 23 अप्रैल की शाम करीब चार बजे गांव की ही रहने वाली कुसुम और राधा के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब वह दोनों महिलाओं के घर पूछताछ करने पहुंचीं तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया और धमकाकर भगा दिया। दोनों महिलाओं ने उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ भगा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें