फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका कार्यालय का बनेगा भवन, खर्च होंगे पांच करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को जल्द ही नए भवन की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए शासन ने भेज गए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए पांच करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त किया है। इस बजट से आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों से लैस भवन का निर्माण होगा। इसके लिए सिविल लाइन एरिया में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार के बाद आबादी एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। इसके साथ ही लगातार आबादी बढ़ रही है। 25 वार्डों में बटी इस आबादी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन के जिम्मे हैं, लेकिन आजाद चौक के पास पुराने भवन में अधिकारियों के बैठने और कार्य करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्थिति यह है कि छोटे कमरे में एक साथ कई कर्मचारियों को बैठने की मजबूरी बनी हुई है। इससे फरियादियों की समस्या निपटाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। इस समस्या के समाधान के लिए करीब दो साल पहले नवीन भवन के लिए भूमि की तलाश शुरू की गई थी। पहले बड़गो में स्थान चिह्नित किया गया, लेकिन बाद में पुरानी तहसील परिसर में स्थान चिह्नित किया गया और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने इसकी मंजूरी प्रदान करते हुए पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे पालिका के नए भवन का निर्माण होना है। बाद में चिह्नित भूमि को भवन निर्माण के लिए मुफीद न मानते हुए सिविल लाइन में नया भवन बनाने की डीएम में सहमति प्रदान की है। इसके पीछे प्रशासन की मंशा है कि अधिकतर कार्यालय सिविल लाइंस क्षेत्र में बने हैं, ऐसे में पालिका कार्यालय भी इसी क्षेत्र में बनना चाहिए, जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके। इस बीच नए भवन के लिए सिविल लाइन एरिया में जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा।
0
कर्मचारियों के साथ फरियादियों को मिलेगी सहूलियत
नगर पालिका कार्यालय का नया भवन बनने से पालिका कर्मियों के बैठने की समस्या जहां दूर होने की उम्मीद है वहीं यहां आने वाले फरियादियों को भी सहूलियत मिलेगी। पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

0
कोट
नगर पालिका कार्यालय का नया भवन बनाने के लिए शासन ने पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। -जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें