फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी के साथ सामूहिक यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक यौन शोषण की घटना हुई। पुलिस ने मामले में शनिवार को रात में प्राथमिकी दर्ज की। घटना पांच मार्च की बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक को जेल और नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मां ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ गांव के तीन लोगों ने ने छेड़खानी की और उसका वीडियो बना लिया। पांच मार्च को वह रिश्तेदारी में गई थी। उसी बीच रात करीब 10:30 बजे आरोपी वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर बेटी को घर के उत्तर की तरफ बाग में लेकर चले गए। वहां एक आरोपी ने अन्य दोनों के सहयोग से बेटी का यौन शोषण किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद बेटी बेहोश हो गई। होश में आने पर घर पर आकर घटना की जानकारी दी। बेटी की हालत बहुत खराब थी। इसकी वजह से वह उसे लेकर अस्पताल चली गई थी। एसओ ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को उनके गांव के पास स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय भेज दिया गया। जहां से उसे पुलिस निगरानी में बाल सुधार गृह रवाना कर दिया गया। जबकि बालिग आरोपी को संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें