फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा किशोर, मौत

Sat, 08 Mar 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आर्यन त्रिपाठी। फाइल फोटो
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी सांडे खुर्द गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर एक किशोर सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आर्यन त्रिपाठी (15) पुत्र सत्या त्रिपाठी निवासी जब्बार थाना मेंहदावल शुक्रवार की शाम चार बजे बाइक से करमैनी की तरफ जा रहा था। सांडे खुर्द गांव के पास पहुंचते ही वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई।
आसपास के लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी भी मृतक के घर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चे का बाइक चलाना दुर्घटना को दावत देने के बराबर है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आर्यन अगर हेलमेट पहना होता तो शायद जान नहीं जाती। परिजनों की मांग पर मेंहदावल पुलिस ने लिखा पढ़ी की कार्रवाई पूरी करके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें