फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में टेक्नीशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में टेक्नीशियन की मौत
विज्ञापन

खलीलाबाद से बाइक से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर मैनसिर नहर पुलिया के पास शुक्रवार की देर शाम हुए हादसे में टेक्नीशियन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर, जैसे ही पीड़ित के घर घटना की सूचना पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ जुट गई।
काली जगदीशपुर के लोहरैया मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय अजय कुमार चौधरी पुत्र चंद्र प्रकाश चौधरी धनघटा स्थित प्राइवेट मोबाइल कंपनी के टॉवर के टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी के बाद किसी कार्य से खलीलाबाद गए थे। देर शाम लौटते वक्त महुली क्षेत्र में धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर मैनसिर नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी गर्भवती है। जैसे ही उसे पति की मौत की खबर मिली, वह बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
क्षेत्र के काली जगदीशपुर के लोहरैया पुरवा निवासी अजय कुमार चौधरी की हादसे में मौत की खबर से हर कोई गमगीन था। चार बहनों के बीच अजय इकलौते भाई थे। इकलौते बेटे की मौत से वृद्ध पिता चंद्र प्रकाश चौधरी गमगीन थे। भाई की मौत से छोटी बहन ममता, महिमा का रो-रोकर बुरा हाल था। गर्भवती पत्नी रीमा बदहवास थीं। उपस्थित महिलाएं संभालते हुए दिलासा दे रही थीं। बूढ़े पिता चंद्र प्रकाश व मां उषा देवी तो यही कह रहे थे कि उनके बुढ़ापे की लाठी छिन गई। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार की आर्थिक रीढ़ भी टूट गई। अभी दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी उन्हीं को निभानी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें